Heavy Rain Alert : मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है! भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 10 नवंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश का कहर बरप सकता है, जबकि कई इलाकों में अगले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 8 से 10 नवंबर तक केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 7 से 9 नवंबर तक तमिलनाडु और 8 से 10 नवंबर तक केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 7 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ठंड की दस्तक, तापमान में गिरावटमौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पूर्वी और पश्चिमी भारत में क्या होगा?पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। खासकर गुजरात में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड और बारिश के लिए तैयार रहें।
You may also like

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली में ठंड की दस्तक, दो दिन में 10 डिग्री गिर सकता है पारा

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का चक्का जाम! 3 घंटे से किसी भी हवाई जहाज ने नहीं भरी उड़ान, सिस्टम में आई खराबी

Crypto Prices Today: क्रिप्टो मार्केट में हलचल तेज, क्या आज फिर $1,00,000 के नीचे जाएगा बिटकॉइन?

IND vs AUS: अक्षर पटेल ने रचा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास,युवराज सिंह का महारिकॉर्ड तोड़ डाला

मिर्गी केˈ सबसे आसान 20 रामबाण घरेलु उपाय, जरूर पढ़े और शेयर करे﹒




