राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी से किये सवाल
पटना, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आईएनडीआई महागठबंधन की ओर से बुधवार को किए गए बिहार बंद काे लेकर विपक्ष पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आराेप लगाया। उन्होंने कहा कि झूठ, भ्रम और भय आज विपक्ष की राजनीति का मुख्य आधार बन चुका है। कांग्रेस, आरजेडी और आईएनडीआई महागठबंधन हर चुनाव से पहले जनता को डराने का काम करता है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में कहा गया था कि यह देश का आख़िरी चुनाव होगा, संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण छीन लिया जाएगा। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार शपथ लिए एक साल से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन आज भी संविधान वही है, संसद वही है और भारत का लोकतंत्र मजबूती से कायम है। इतना ही नहीं पहली बार 1930 के बाद जातीय जनगणना 2026 में मोदी सरकार ही करवाने जा रही है। देश जानता है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी हैं, कोई गरीब और वंचित का अधिकार नहीं छीन सकता।
ऋतुराज ने घुसपैठियों को वोटर बनाने की साजिश का आराेप लगाते हुए कहा कि सीमांचल क्षेत्र में सर्वाधिक नए वोटर बन रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन से सीधा सवाल है कि क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घुसपैठियों को वोटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर हां, तो यह न केवल लोकतंत्र के साथ धोखा है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।
उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है और जब तक बिहार की जनता में राष्ट्रवादी चेतना है, तब तक बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे। बिहार अराजकता, तुष्टिकरण और घुसपैठ नहीं, बल्कि विकास, कानून और संविधान की राह पर चलेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी
You may also like
दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग
कानपुर आईआईटी के साथी प्लेटफार्म ने दादरा और दमन तक बनाई पहुंच : मणींद्र अग्रवाल
डीएलएड के दो सत्रों में 69,509 छात्राध्यापक फेल
छेदीलाल पार्क का होगा कायाकल्प, बनेगा अत्याधुनिक वॉकिंग ट्रैक और ओपन जिम
आपकी आदतें जो समय से पहले बना रही हैं आपको बूढ़ा