लखनऊ, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को बलिया में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अब तक हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री सदर क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे पहुंचें। उन्हाेंने ग्राम माल्देपुर में अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम के साथ ग्राम खोरीपाकर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों काे लेकर अधिकारियों से वार्ता की।
मंत्री यहां बाढ़ के दृष्टिगत हुए कार्यों से पूर्ण संतुष्ट नहीं दिखे। उन्हाेंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाकी कार्यों को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं मंत्री ने ग्राम के निवासियाें से भी वार्ता की और उनसे उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह भी वहां पहुंच गए थे।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
You may also like
जेनिफर एनिस्टन की रोमांटिक छुट्टी जिम कर्टिस के साथ मल्लोर्का में
नागार्जुन का 100वां फिल्म प्रोजेक्ट: क्या बनेगा 'आयोथी' का रीमेक?
राहत कार्य में जुटे नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर को चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने फोर्स लैंडिंग कर नियंत्रण में लिया
पहाड़ी सेक्शन में भूस्खलन के कारण कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से रद्द व पुनर्निर्धारित
गोरेश्वर कॉलेज के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा