रांची, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बुधवार को तेतर टोली सरना स्थल मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अंतू तिर्की ने वैधानिक तरीके से पूजा अर्चना की।
तिर्की के नेतृत्व में सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा की ओर से पूजा अर्चना किया गया।
अंतु तिर्की ने कहा हम सबों के आदर्श दिशुम गुरु शिबू सोरेन पर सरना माता की कृपा बनी रहेगी। और वे शीघ्र स्वास्थ्य होकर वापस लौटेंगे।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई।
अनुष्ठान में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
लखनऊ में डबल मर्डर: दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्या
Captain Manoj Pandey: दुश्मन गोलियां बरसाते रहे, वो आगे बढ़ते रहे, पाकिस्तानियों के आखिरी बंकर को भी तबाह कर दिया
48 घंटो बाद बनेगा राजयोग, इन राशियों की चमकेगी सोई हुई तकदीर, होगी हर तरफ से पैसो की बारिश
इनेलो ने राज्य में बिजली की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया
पुनौरा धाम को अयोध्या की तरह विकसित करने के लिए 883 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी