गंगाघाटों की श्रृंखला के 85वें पक्के घाट पर मां गंगा की आरती
वाराणसी,25 जून (Udaipur Kiran) । धर्म नगरी काशी के उत्तरवाहिनी गंगा नदी के 85वें पक्का घाट पर बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद दमक रहे नवनिर्मित सामने घाट पर गंगा की आरती भी की गई। अभियान में नमामि गंगे टीम के साथ गंगा स्नान करने आई महिलाओं ने भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता निभाई। इस दौरान सामने घाट पर उपस्थित नागरिकों ने भी सफाई में साथ निभाया तो स्वच्छता का रथ बढ़ता ही चला गया।
गंगा तट पर बिखरे कचरे को एकत्र किया तो उसे बाहर तक भी पहुंचाया गया। गंदगी के साफ होने के बाद सामने घाट का परिसर चमकने लगा। लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर सफाई के इस अभियान को सदैव बरकरार रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनजीवन में नदियों का महत्व इसी से जाना जा सकता है कि धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यावरण और न जाने कितने क्षेत्र हैं जो हमारी नदियों से सीधे-सीधे जुड़े हुए हैं। नदियों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।
इसमें सुषमा कौशिक, राम सिंह, डॉ मीना मानसी, पुष्पा तिवारी, अजय सिंह, शर्मिला सिंह प्रियंका सिंह, संजीवनी सिंह, सुधा सिंह, लाल बहादुर गिरी ने सहभागिता की।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
अदाणी टोटल गैस ने ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए जियो-बीपी के साथ की साझेदारी
रूसी टीवी चैनल पर शशि थरूर की ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री सीरीज, दुनिया देखेगी भारत की विकास यात्रा
Rajasthan Roadways का ऐतिहासिक कदम! झुंझुनूं के इन गांवों में पहली बार पहुंची बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Panchayat Season 4: Actor Fees Revealed and Plot Insights
पंचायत सीजन 4: मंजू देवी की हार के पीछे की वजहें