जम्मू, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय उड़ी में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सी.आई.एस.एफ. के समस्त अधिकारिगण एवं जवान, एन.एच.पी.सी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा केंद्रीय विद्यालय उड़ी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत केन्द्रीय विद्यालय उड़ी के प्राचार्य अभिजीत सिंह गुरेनिया जी ने विद्यालय परिसर के मुख्य गेट से हरी झंडी दिखाकर किया, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ एन.एच.पी.सी. कैंपस व गिगंल कॉलोनी के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। इस अवसर पर सी.आई.एस.एफ उडी यूनिट के कमांडेंट महोदय रवि यादव जी ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। एन.एच.पी.सी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए जन-जन तक तिरंगे का महत्व पहुँचाने का आह्वान किया।
एन.एच.पी.सी. उडी के प्रोजेक्ट हेड, महाप्रबंधक वसंत हुरमदे जी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्रों को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे की शोभा ने माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया। यह रैली राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश देती है।
(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा
You may also like
20 साल बाद सपने में आए पिता कहा- मेरीˈ कब्र सही करवा दो… बेटे ने खुदवाई तो देख हैरत में पड़े लोग
Health Tips- चावल या रोटी क्या पचता है पहले, आइए जानते हैं
Health Tips- शरीर में कोलस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए इनके बारे में
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, 'अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र', सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
Health Tips- क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं, मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन