जौनपुर,16 जुलाई (Udaipur Kiran) ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन होने की जानकारी मिलने पर बुधवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव के रहने वाले प्रभात उपाध्याय ने यूपीएससी की परीक्षा में आल ओवर इंडिया में 14 वी रैंक हासिल किया है।
प्रभात उपाध्याय ने बुधवार को बात करते हुए बताया कि मंगलवार की देर शाम को रिजल्ट आया है। जिसमें आल ओवर 14 वी रैंक मिली है। सन 2006 में हाईस्कूल की परीक्षा नौपेड़वा स्थित यादवेर इंटर कालेज से व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2008 में हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से परीक्षा पास की थी।2011 में मेरठ यूनिवर्सिटी से बीसीएस की परीक्षा दिया। 2012 में आई आई एम सी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई किया। 2014 गुरु जनेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में परास्नातक तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से साइंस एवं स्पोर्ट्स जनर्लिज्म और ह्यूमन राइट्स में सार्टिफिकेट कोर्स किया। इस समय पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे है। प्रभात ने बताया कि नौकरी के साथ तैयारी कर रहे थे। रूटीन बनाकर पढ़ते थे। प्रतिदिन में अंग्रेजी अखबार पढ़ते थे। हम लोगों की नौकरी ऐसी थी कि समय कम मिलता था लेकिन तब भी हम तैयारी में जुटे थे। और डेली नोट्स बनाते थे। हम 2021 से तैयारी कर रहे थे पहली परीक्षा 2023 में दिया था। जिसमें सफलता नही मिल पाई थी। लेकिन हमने हार नही मानी और दोबारा प्रयास किया जो आज जाकर सफलता मिली है। इसका श्रेय हम अपने माता पिता ,दादा, पत्नी व बेटी को देना चाहते है।प्रभात उपाध्याय एक किसान परिवार के है उनके दादा परमानंद उपाध्याय घर पर रहते है। पिता सरोज उपाध्याय एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। माता स्वेता देवी गृहणी है। पत्नी किरण लाम्बा जेनएयू से पीएचडी करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। प्रभात की दो छोटी बहने हैं, ऋतु उपाध्याय बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षका है। गरिमा उपाध्याय घर पर रहकर टीचिंग की तैयारी कर रही है।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
बांग्लादेश में जिस घर को सत्यजीत रे के परिवार का बताया जा रहा है, आख़िर वह किसका है?
जयंती विशेष : भारत की पहली महिला डॉक्टर, जिन्होंने महिलाओं के लिए खोले शिक्षा और स्वतंत्रता के द्वार
ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर तेजस्वी का फिर हमला, “दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है”
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 : एनडीएमसी को मिला सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड