हरिद्वार, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आई हुई है। प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। स्वयं सेवी संस्थाएं और आम से लेकर खास लोग तक बाढ़ और आपदा पीडि़तों के लिए मदद भिजवा रहे हैं। उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी घर-घर जाकर पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए अनाज और अन्य सुविधाएं जुटा रहे हैं।
इसी क्रम में विधायक उमेश कुमार लक्सर तहसील के कुड़ी भगवानपुर गांव स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां चौथी क्लास में पढ़ने वाली सहदीप के मदद के जज्बे ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। सहदीप 3 साल से साइकिल खरीदने के लिए पैसे जोड़ रही थी। जब विधायक पंजाब में आई आपदा में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए वहां पहुंचे तो ये नन्हीं बच्ची अपनी गुल्लक लेकर वहां पहुंच गई। बच्ची की पंजाब के बाढ़ पीडि़तों को लेकर भाव देखकर सभी भावुक हो गाये।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पंजाब में आई बाढ़ आपदा के कारण वहां के हालात बेहद नाजुक हैं। जान माल के साथ लोगों ने अपनों को खोया है। पंजाब के लोग खाने-पीने तक के लिए तरस गए हैं।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
गेंद की चकरी बना दी... वाशिंगटन सुंदर की कारीगरी देख हक्का-बक्का रह गया बल्लेबाज, चकमा देकर बिखेरी गिल्ली
'प्यार करते हो तो साबित करो', युवती के कहने पर युवक ने खा लिया जहर, शॉकिंग नजारा देखते रह गए लड़की के घरवाले
अपनी जन्म तारीख से जानें आपके इष्ट देवता` कौन हैं जिनकी पूजा से दूर होंगे सभी दुख
अफ़ग़ानिस्तान से बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का आया बयान
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, बिहार चुनाव से पहले नई मुसीबत