शिमला, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा पर गहरी चिंता जताते हुए सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे राहत शिविरों तक प्रभावितों को पहुंचाएं और उन्हें भोजन, चिकित्सा तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस बार भी मानसून के चलते प्रदेश को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनका पूरा मंत्रिमंडल हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों व प्रशासन को राहत सामग्री और खाद्य वस्तुओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस मुश्किल समय में आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
क्या आप जानते हैं 5 जुलाई को जन्मे इन सितारों के बारे में? जानें गीता कपूर, जावेद अली और जायद खान की कहानी!
हंगामेदार होगा संसद का मॉनसून सत्र! कांग्रेस चाहती है सरकार भारत-चीन संबंधों पर करे चर्चा
क्या है मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैयारा' का संगीत, जानें पहली 'आशिकी' से प्रेरणा की कहानी!
Barwani: जिला पंचायत अध्यक्ष ने नल जल योजना को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा, फेल बताते हुए कटघरे में खड़ा किया
सुप्रीम कोर्ट ने अप्रवासियों को अमेरिका से दक्षिण सूडान भेजने का रास्ता साफ किया