रायपुर 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम में धार्मिक और खेल से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और 12:15 बजे पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “चतुर्थ राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन” में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चलेगा। इसके बाद वे 1:15 बजे शदाणी दरबार से रवाना होकर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।
शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री पुनः अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 5 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसके बाद वे 6:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
सीरिया में असद के पतन के बाद पहली बार संसदीय चुनाव, सितंबर में होंगे मतदान
स्कूल सभा के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें
वाराणसी में अवैध गतिविधियों पर सख्ती: एसओजी-2 का गठन, एसओजी-1 को नई जिम्मेदारी
हड्डी टूटने के बावजूद बैटिंग करके बचाया मैच, अब ऋषभ पंत सीरीज से बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी की कराई टीम इंडिया में एंट्री