रायसेन, 29 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार रात पुराने विवाद काे लेकर भतीजे ने अपनी चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन महिला काे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां गंभीर हालत काे देखते हुए उसे भाेपाल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
शनिवार रात करीब 10 बजे की है। वार्ड 18 निवासी शारदा कुचबंदिया (50) अपने घर में थी। इस दौरान आरोपित भतीजे सिकंदर कुचबंदिया ने अपनी चाची के सिर और दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की बेटी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गई।
घटना की सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शेर सिंह सुरिया ने बताया कि पुरानी विवाद काे लेकर भतीजे ने अपनी चाची पर प्राण घातक हमला किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।——————————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
जगन्नाथपुर मेला बना ग्रामीणों की खुशी का केंद्र, जमकर लाेगाें ने की खरीदारी
रांची के उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना, साइबर क्राइम यूनिट जांच में जुटी
भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल : बांसुरी स्वराज
जीएस बाली की याद में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
कांग्रेस ने 'लड़ाकू विमान के नुकसान' संबंधी बयान पर सरकार पर बोला हमला, 'देश को गुमराह किया'