भाेपाल, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । आज (शनिवार काे) रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है और यह हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने रक्षाबंधन त्याैहार के अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा भाई- बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बहनों के मान-सम्मान की रक्षा एवं भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना का यह पर्व समाज में विश्वास और आत्मीयता को सशक्त बनाए; यही मंगलकामना है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
वोटर लिस्ट के बाद बिहार की 17 पार्टियों पर इलेक्शन कमिशन की सर्जिकल स्ट्राइक, देखिए पूरी लिस्ट
Hari Hara Veera Mallu की OTT रिलीज में देरी, Coolie का असर
UP : लखनऊ में आवारा कुत्ते से कुकर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
कुकर्म में विफल होने पर पड़ोसी ने ही की थी 11 साल के बच्चे की हत्या, कुबूला जुर्म