रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया 'बेतुका'
आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल
सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि
सुधांशु त्रिवेदी ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, अशोक स्तम्भ विवाद पर उठाए सवाल
Hardik Pandya को चाहिए सिर्फ 17 रन, एशिया कप में ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी