Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 17 जुलाईः …और हो गई अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना

Send Push

दुनिया के 120 से अधिक देशों में हर साल 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया जाता है। सनद रहे 18 जुलाई, 1998 को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना की गई थी। यह अदालत गंभीर अपराधों के मामलों की सुनवाई करता है। पहली जुलाई 2002 से इस अदालत ने अपना कामकाज शुरू किया। हालांकि भारत अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना के लिए रोम में हुई संधि से अलग है।

1945 में संयुक्त राष्ट्रसंघ के बनने के बाद से ही इस अदालत की स्थापना की कोशिश हो रही थी। 9 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस बारे में पहली बार एक संकल्प पत्र सामने रखा। इसमें कहा गया कि इतिहास में नरसंहार जैसी क्रूर घटनाओं ने मानवता का बहुत नुकसान किया है। मानव जाति को इस तरह के जघन्य संकट से मुक्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। इस संकल्प में नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय अपराध माना गया। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का मुख्यालय हेग में है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1489ःनिजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1712ः इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850ःहार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893ःइंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1919ःयूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929ःसोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943ःब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948ःभारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950ःपंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987ःईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1994ःधूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

1995ः फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2002ःरूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड कायम किया।

2003ःउत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गए।

2006ः कैप कनैवरल (फ्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008ः अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छुपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2014ः मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रूस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए गिरा दिया। हमले में फ्लाइट में सभी 283 यात्रियों की मौत।

जन्म

1943ः परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों।

1969ः हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन।

1997ः भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान पूजा सिहाग।

निधन

1928ः उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन।

1992ः प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता कानन देवी।

2005ः भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर आईजी पटेल।

2018ः जानीमानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी।

2020ः प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक रजत मुखर्जी।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Loving Newspoint? Download the app now