इटानगर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश की हिलंग याजिक को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित 57वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में आपकी जीत न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आपको भविष्य में और भी कई स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में उनके असाधारण प्रदर्शन ने हमारे राज्य और भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। यह शानदार उपलब्धि उनके आगे के सफर में कई और उज्ज्वल क्षणों में से एक हो। उनकी निरंतर सफलता और शक्ति की कामना करता हूं!
उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने कहा कि महिला मॉडल फिजिक (160 सेमी तक) श्रेणी में उनकी उल्लेखनीय जीत न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अरुणाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
मैं उनकी निरंतर सफलता और आगे के सफर में और भी कई स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं।
(Udaipur Kiran) / तागू निन्गी
You may also like
इन पांच दिनों में होती है प्रेगनेंसी की सबसे ज्यादा संभावना, 99% लोग करते हैं ये गलती!
Woman Beaten For Feeding Stray Dogs : गाजियाबाद में आवारा कुत्तों को खाना दे रही महिला की शख्स ने कर दी पिटाई, वायरल हो रहा वीडियो
भ्रष्टाचारियों और जुआरियों के साथ विपक्ष : सुधांशु त्रिवेदी
स्वस्थ जीवन के लिए चुकंदर जरूरी! जानें सेवन का सही तरीका
प्रयागराज में सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार