उमरिया, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । अनुशासन, कड़े परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। वायुसेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का सपना मानपुर के रहने वाले अभिनव पाण्डेय ने संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा पास करके साकार किया है। मानपुर निवासी अभिनव पाण्डेय के एनडीए में चयनित होने पर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। अभिनव शहडोल सम्भागीय मुख्यालय के कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रामराज पाण्डेय और सीएम राइज स्कूल में हिंदी की व्याख्याता स्मिता पाण्डेय के सुपुत्र हैं।
अभिनव ने अपनी उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष 1 सितम्बर को आयोजित एनडीए की परीक्षा में उनका चयन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा पाली स्थित सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुई है। उन्होंने अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के कोटा स्थित अकलंक पब्लिक स्कूल से हासिल की है।
अभिनव की पारिवारिक प्रष्ठभूमि देखी जाय तो इनके दादा छत्रपाल पाण्डेय पुलिस विभाग में निवर्तमान सहायक उपनिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दादी सुशीला पाण्डेय ने भी अभिनव की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। दादा छत्रपाल पाण्डेय ने खुशी साझा करते हुए कहा कि हमारे परिवार से कई लोगों ने भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेस में शामिल होकर देश की सीमाओं की रक्षा की है, लेकिन यह पहली बार है जब हमारे परिवार से हमारे पोते का चयन वायुसेना में सीधे अफसर के पद पर हुआ है। अभिनव का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के लिए हुआ है। वहां वे तीन साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के लिए इंडियन एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद जाएंगे, उसके बाद भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाईंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देंगे।
शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने अभिनव की उपलब्धि पर उन्हें अपने कार्यालय में बुला कर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / सुरेन्द्र त्रिपाठी
You may also like
सीएम नीतीश 'चुपेचाप' पहुंचे राजभवन, 15 मिनट तक ठहरे; चुनाव से पहले क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 2000 स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
उम्र मत देखो, आजकल चलता है... 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र, मुंबई की डर्टी स्टोरी
उपायुक्त ने मानसून को लेकर ठियोग उपमंडल की तैयारियों का लिया जायजा
राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन की कभी भी हो सकती है रवानगी! समझें कैसे बिना IPL ऑक्शन CSK में एंट्री