– मुख्यमंत्री करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत
भोपाल, 26 जून (Udaipur Kiran) । आपातकाल की 50 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे संविधान हत्या दिवस के अंतर्गत आज (गुरुवार को) भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्वान्ह 11 बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान देश भक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति भी होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है। इस प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र के रक्षकों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
बीजेपी ने कांग्रेस के आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दिन, जिलाध्यक्ष हर्षिनी बोलीं- इंदिरा गांधी ने सत्ता के लिए कुचल दिया लोकतंत्र
New blood type found: वैज्ञानिक भी हैरान! दुनियाभर में एक नए ब्लड ग्रुप G नेगेटिव की हुई खोज ; सिर्फ एक महिला में मिला ये ब्लड ग्रुप
PM Kisan Yojana: ये एक गलती कर दी तो नहीं मिलेगा ₹6000, अभी करें सुधार!
"Fairphone 6 लॉन्च होते ही मचा बवाल,जानें क्या इसे खरीदना वाकई समझदारी होगी"
Jomel Warrican ने भी टेके घुटने, Josh Hazelwood की बवाल इनस्विंग गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO