Next Story
Newszop

1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव से मुक्त : जलशक्ति मंत्री

Send Push

image

image

लखीमपुर खीरी, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के प्रयास से सुहेली नदी पुनर्जीवन परियोजना आज धरातल पर साकार हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जबकि 1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव की समस्या से मुक्त हुई है। यह कहना है जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का। उन्हाेंने इसके लिए प्रशासन की प्रशंसा की है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को निघासन तहसील के ग्राम लठौआ में पुनर्जीवित सुहेली नदी का निरीक्षण किया। उन्हाेंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया। कहा कि पेड़ काटने की जगह उन्हें लगाएं, यही भावी पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण देने का रास्ता है।

उन्होंने सुहेली नदी पुनर्जीवन कार्य की प्रशंसा की और कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व और सीएम योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से आज यह संभव हुआ है कि नदी आपके द्वार तक आई है। उन्होंने ‘खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़’ का मंत्र देते हुए जल, जंगल और जमीन के संतुलन पर विचार रखने की बात कही। मंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ, यही बच्चे कल शिवाजी, राणा प्रताप और योगी, मोदी बनेंगे। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश आज सुरक्षित और खुशहाल है।

विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि कटान जैसी गंभीर समस्याओं पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका असर अब ज़मीनी स्तर पर दिख रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में न केवल उनका विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरा जनपद और प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर है।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जलशक्ति मंत्री के सतत मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से सुहेली नदी पुनर्जीवन परियोजना आज धरातल पर साकार हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जबकि 1500 हेक्टेयर भूमि जलभराव की समस्या से मुक्त हुई है। बीते एक वर्ष में शासन से अधिक धनराशि मिली है। ड्रेजिंग जैसी संवेदनशील परियोजनाओं को मंजूरी मिलना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिला प्रशासन इसके लिए आभारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव

Loving Newspoint? Download the app now