रांची, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड अधिवक्ता परिषद के रानी सती मंदिर परिसर में हुए प्रांत स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन सोमवार को संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत विद्यार्थी (रांची) को झारखंड अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में दो बार महामंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं विजय नाथ कुंवर (बोकारो) को पुनः महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, जबकि सुनील कुमार (रांची) को पहली बार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को संगठन आयाम का क्षेत्रीय प्रमुख बनाया गया है।
यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय ने दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड-बिहार प्रभारी चरण सिंह त्यागी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नए प्रमुखों की नियुक्ति की गई है।
इस नई कार्यकारिणी की घोषणा पर झारखंड राज्य के अनेक वरिष्ठ और कनीय अधिवक्ताओं, केंद्र और राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया, जडेजा की जुझारू पारी भी न बचा सकी हार
250MP कैमरा और देसी टेक्नोलॉजी! क्या सच में Patanjali ने लॉन्च किया SmartPhone?
पंजाब में 'आप' सरकार पहला बिल धार्मिक बेअदबी का क्यों नहीं लाई : अश्वनी शर्मा
जामनगर में 27 पुलों का निरीक्षण किया गया : नगर निगम आयुक्त
इन 5 चीजों को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, शरीर को चुपके से पहुंचाती हैं नुकसान