इंटरनेट डेस्क। टिकटॉक एप का उपयोग भारत में भी पहले खूब हो रहा था, लेकिन भारत ने इस पर रोक लगा दी। अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका में भी यही चर्चा थी, खबरें थी की यूजर का डेटा चीनी सरकार के पास भेजा जा रहा था। अमेरिका का कहना है कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी वजह से खतरे में पड़ सकती है।
चीन की बाइटडांस कंपनी की मशहूर टिकटॉक ऐप पर अमेरिका ने जनवरी 19, 2025 में कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि, अभी इस ऐप का संचालन अमेरिका में जारी है, प्रतिबंध अभी तक लागू नहीं किया गया है। अमेरिकी सरकार के बीच बाइटडांस की अमेरिकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर एक समझौते की बात सामने आई है।
खबरों की माने तो अमेरिकी सरकार ने कई बार टिकटॉक को अपना अमेरिकी संचालन बेचने का मौका दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि टिकटॉक ऐप का संचालन जारी रहेगा, इसे लेकर चीन के साथ व्यापार वार्ता के दौरान बात हुई है।
pc- Mint
You may also like
बीसीआइ प्लेटिनम की मासिक बैठक में नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
अशोक मुंडा बने केंद्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव
ICU वार्ड में लगी भीषण आग! जयपुर SMS अस्पताल में 6 मरीजों की जान गई, अन्य गंभीर रूप से घायल
बिहार में पति का अनोखा बंटवारा: दो पत्नियों के बीच हुआ समझौता
क्या है बालायाम? जानें इसके अद्भुत लाभ और सावधानियां