जयपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयंती के मौके पर राजीव गांधी को याद किया है। इस संबंध में गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ;भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा बुधवार को राज्यव्यापी ;स्वराज बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है।
राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देकर गांव-गांव तक लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं और 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार दिलाकर लोकतंत्र में अधिक भागीदार बनाया।
दुर्भाग्य है कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रही है, इसी के खिलाफ और राजीव गांधी के सपनों को बचाने के लिए यह रैली एक ऐतिहासिक पहल है। मैं प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफलता प्रदान करें और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बिहार चुनाव में NDA की जीत फिक्स करने का फुलप्रुफ प्लान रेडी, पूरी बात जान राहुल-तेजस्वी के छूटेंगे पसीने
कैंसर की गाँठ लिवर की सूजन और पथरी को जड़ सेˈ खत्म कर सकता है ये देसी साग। जानें बथुए के जबरदस्त फायदे
हैलो... हैलो... जब संसद भवन में राहुल गांधी ने राजीव प्रताप रूडी को दी दुर्लभ बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जब खुद राय मांगी है, तो इसमें आपत्ति क्या?: SC
माइक पर बोल गईं मेलोनी, जेलेंस्की पर टिप्पणी ने मचाया तूफान