इंटरनेट डेस्क। मई माह के अन्तिम दिन यानी 31 मई को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राजस्थान में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें नहीं बदली है।
प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अन्तिम बाद मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बदला था।
मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा संशोधन नहीं हुआ है। लोगों को अब दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। लोगों को बढ़ी हुई कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
Signs of liver damage : इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस ने किया खुलासा,कार लूट की घटना निकली झूठी
रांची में नए मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाजपा और झामुमो आमने-सामने
थाईलैंड ओपन 2025 : दीपक और नमन तंवर ने जीता गोल्ड, आठ पदकों के साथ लौटी भारतीय टीम
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रायश्चित पूजा और जलकलश यात्रा से होगा देव प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ