इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में दोनों ही ईंधनों की पुरानी कीमतें बरकरार हैं। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत आज 105.69 रुपए प्रति लीटर है, यहां पर कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं आज भी यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक प्रदेश में डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख महानगरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
देश के प्रमुख में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव बुधवार को नहीं किया गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
इस महीने के बाद से नहीं बदली हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने इंतजार है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताजा खबरें: आमिर खान का नया किरदार और अन्य अपडेट
कालीधर लापता: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का दिलचस्प रिव्यू
अमृतसर में कार और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 6 घायल
अंशुला कपूर ने मानसिक स्वास्थ्य पर खोला दिल, भाई अर्जुन से की खुलकर बातें