इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसूनी बारिश लोगों लिए आफत का सबब बनी हुई है। जिसके चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब प्रदेश के भरतपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाने के गांव बोराज में रात को अचानक एक घर की छत गिर कई। इसके कारण घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हुई।
अचानक घर की छत गिरने से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद दंपती को तत्काल इलाज के लिए । भुसावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुजुर्ग दंपती को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस संबंध में जानकारी दी कि उनके पिता 80 वर्ष टुंडाराम मीणा और माता जग्गू देवी अंदर सोए थे।
अचानक घर की छत गिर गई। मलबे में दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाल कर भुसावर के अस्पताल में उपचार के लिए परिजन ले गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस सप्ताह फिर कर सकते हैं अमेरिका का दौरा: रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव : मुस्लिम बहुल किशनगंज, क्या कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम या भाजपा मारेगी बाजी?
कांग्रेस का इतिहास जनता को गुमराह करना और फर्जी वोटों के जरिए सत्ता हासिल करने का रहा है : विधायक बालमुकुंद आचार्य
स्थानीय भाषाओं में इनोवेशन को मिलेगी नई उड़ान, अटल इनोवेशन मिशन और भाषिनी में समझौता
कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में दोबारा फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने खुलेआम दी धमकी- नहीं सुनेगा तो अगली बार मुंबई