इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव आज भी नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.52 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं प्रदेश में डीजल की औसत कीमत 90.98 रुपए प्रति लीटर है।
यहां पर कल भी दोनों ईंधनों की औसत कीमतें इतनी ही थी। लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।
इसके बाद से दोनों ईंधनों की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। समय ही बताएगा कि आमजन का ये इंतजार कब खत्म होगा।
PC:upstox
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पीसीबी या पॉलिटिक्स में कोई एक चुनो! मोहसिन नकवी को शाहिद अफरीदी की धमकी, ट्रॉफी चोर की अब खैर नहीं
NZ vs AUS: रचिन रविंद्र चेहरे पर गंभीर चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज से बाहर, पहले ही 7 स्टार खिलाड़ी हैं नदारद
UP: सुहागरात के दिन ही विधवा हो गई दुल्हन, 35 साल की दुल्हन के पास पहुंचा 75 साल का पति तो बेड़ पर निकल गए...
दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को बिस्तर पर सिर्फ करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद का 'स्विच ऑन' करने के 5 आसान तरीके
PPF, सुकन्या और NSC वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने जारी की नई ब्याज दरें, जानें आपकी बचत पर असर