खेल डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अब लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को केवल 39 चालों में ही शिकस्त दे दी।
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन को हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उन्हें आर प्रज्ञानंद ने हराया है। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को 19 साल के प्रज्ञानंद ने प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में शिकस्त दी। आठ खिलाडिय़ों वाले ग्रुप व्हाइट में प्रज्ञानंद अब 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट इससे पहले असाउबायेवा और कीमर को हराया था। प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
लीवर सिरोसिस: लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय
भारतीय वर्कर्स को कब तक मिलेगा अमेरिका का ग्रीन कार्ड? सरकार ने खुद बताया
सड़क पर पड़ी चीजों से बचने के ज्योतिषीय कारण
बीवी तो बीवी, सास भी करती थी दामाद के साथ ये गन्दी हरकत… तंग आकर दामाद ने कर लिया ऐसा कांड हर कोई रह गया हैरान˚
आखिर क्यों नहीं किया जाता छोटे बच्चों और साधु-संतों का अंतिम संस्कार, जानकर होगी हैरानी˚