Next Story
Newszop

Video: दुल्हन के लिबाज में मादा मगरमच्छ शादी के लिए पहुंची! दूल्हे ने किया किस और रचाई शादी, वीडियो हो रहा वायरल

Send Push

हाल ही में एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है जिसमे शख्स एक मगरमच्छ से शादी करता नजर आ रहा है।  यह अजीबोगरीब शादी समारोह मैक्सिको में आयोजित हुई। वहां, एक शहर के मेयर ने खुद एक मगरमच्छ से शादी कर ली। दक्षिणी मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के स्थानीय लोगों ने डेनियल गुटिरेज़ के साथ बड़ी धूमधाम से एक मगरमच्छ की शादी करवाई। उस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालाकिं रोचक खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

वायरल वीडियो में, दूल्हे ने सफेद शादी की पोशाक पहनी हुई है और उसके ब्लेज़र पर मगरमच्छ का डिज़ाइन बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि मगरमच्छ को भी सफेद गाउन पहनाकर शादी समारोह में लाया गया था। मेहमान दुल्हन को बाहों में भरकर मेयर के सामने लाए। शादी समारोह के बाद, दूल्हे को मगरमच्छ को चूमते हुए देखा गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से मगरमच्छ का मुंह बांध दिया गया था।


मेक्सिको में मगरमच्छ से शादी करना दरअसल एक प्राचीन परंपरा है। गांव का मानना है कि जानवर से शादी करने से प्रकृति प्रसन्न होती है। यह परंपरा करीब 250 साल पुरानी है। उस देश में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने वालों का मानना है कि मगरमच्छ से शादी करने से जीवन में सौभाग्य आता है। उनका यह भी मानना है कि खेती-किसानी अच्छी होती है। प्रकृति के साथ मनुष्य के मिलन की निशानी के तौर पर यह शादी की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उस देश में मगरमच्छ को धरती का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय नेता को उससे शादी करवानी होती है।

Loving Newspoint? Download the app now