इंटरनेट डेस्क। दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होगी। यह दिवाली की शुरुआत का पहला और सबसे शुभ दिन माना गया है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिन खरीदारी करने पर घर में धन और सौभाग्य आता है। तो आज जानते हैं इस दिन क्या क्या खरीदना चाहिए।
पूजा थाली
आप धनतेरस पर पूजा थाली खरीद सकते हैं। पूजा थाली में दीपक, कुमकुम बाउल, अक्षत रखने के लिए छोटा डिब्बा, चम्मच, लोटा और एक अगरबत्ती होल्डर होना चाहिए।
लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ होता है। मतलब ये घर में सौभाग्य लाने के बराबर है। ऐसे में अगर आपका बजट अच्छा-खासा है, तो आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की यह आकर्षक और दिव्यता से भरी मूर्ती खरीद सकते हैं।
सोने या चांदी के सिक्के
धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में चांदी का सिक्का या सोने का सिक्का खरीदना भी शुभ माना जाता है।
pc- myjyotish.com
You may also like
दुर्गापुर गैंगरेप मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसीं अग्निमित्रा पॉल, कहा -नाम ममता, लेकिन कर्म में ज़रा भी ममता नहीं
शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट से अंतरिम जमानत याचिका वापस ली
Health Tips- सर्दी में नहीं करना चाहिए इन सब्जियों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए होती हैं खतरनाक
घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन देती हैं मां कामाक्षी, दीपावली के दिन मनाई जाती है खास परंपरा
Health Tips- 40 उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराने चाहिए ये टेस्ट, जानिए इनके बारे में