इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में इस समय बयानों की बाढ़ आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत इन दिनों अपने ही आलाकमान से खासे परेशान हैं, क्योंकि आलाकमान अब गहलोत के विरोधी माने जाने वाले सचिन पायलट को तरजीह दे रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत को अब यह डर सता रहा है कि यदि पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को ही राजस्थान का भविष्य मान लिया तो उनकी राजनीति लगभग खत्म मानी जाएगी। इसी भय के चलते वे किसी भी हद तक जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, ताकि आलाकमान की नजरों में खुद को जिंदा रख सकें।
भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत को दूसरों के घर में झांकने से पहले अपना घर देखना चाहिए। अगर वे अपने संगठन और पार्टी के भीतर झांकेंगे तो उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि असली हालात क्या हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
इंग्लैंड ने एजबस्टन में दूसरे टेस्ट के लिए आर्चर को टीम में नहीं चुना
पति को सांप ने डसा, फिर जो पत्नी ने किया वो हैरान कर देगा! नाग-नागिन दोनों का किया खात्मा
'पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन कर रहे हैं संयुक्त सैन्य अभ्यास....' ओवैसी एक सनसनीखेज बयान ने पूरे देश में मचाया हड़कंप
गंभीर के इस खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया में जगह, रिकॉर्डस में विराट कोहली को भी देता है मात
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! पहाड़ टूटकर NH पर गिरा, जानिए 13 जिलों का हाल