Next Story
Newszop

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव के पास से 24 घंटे में ही छिनी ऑरेंज कैप, अब इस खिलाड़ी ने जमाया कब्जा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। हर दिन ये कैप नया खिलाड़ी पकड़ रही है। 24 घंटे का समय बीतते-बीतते दूसरे खिलाड़ी के सिर पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है सूर्यकुमार यादव के साथ। गुरुवार को सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में साई सुदर्शन ने सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप झटक ली।

वहीं, पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव हुआ है। यहां पर गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट के साथ एक नंबर पर हैं। ऑरेंज कैप का हालऑरेंज कैप की लिस्ट में साई सुदर्शन फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं।

गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत अब उनके नाम 504 रन जुड़ गए हैं। इसमें सुदर्शन का हाइएस्ट स्कोर 84 रन है। एमआई के सूर्यकुमार यादव के नाम 475 रन हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 465 रनों के साथ शुभमन गिल, चौथे नंबर पर 461 रनों के साथ जॉस बटलर और पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली है।

pc- cricket.com

Loving Newspoint? Download the app now