इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोंडा में अलीगढ़ के बाद एक और सास-दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। इस घटना के बारे में सुनकर भी लोगों के कान खड़े हो गए है। जी हां अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी फोन पर शुरू हुई थी, जिसके बाद वे फरार हो गए थे। मामला काफी चर्चा में रहा था। अब ऐसा ही एक और मामला गोंडा में सुर्खियों में है। यहां भी एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है।
9 मई की हैं शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 9 मई को आरोपी युवक की महिला की बेटी से शादी होनी थी, लेकिन वह उससे पहले ही अपनी सास को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में मामला सामने आया है। 25 साल के युवक की शादी जिले के ही एक गांव की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। परिजनों ने शादी के लिए तारीख भी मुकर्रर कर दी। लड़का अक्सर लड़की के घरवालों से फोन पर बात करता था। शुरू में तो लड़की-लड़की की बातें हुईं, लेकिन बाद में लड़का होने वाली सास के साथ बात करने लगा। घंटों बातचीत होने के चलते दोनों में प्यार परवान चढ़ गया।
दूसरी जगह तय हुआ रिश्ता
वहीं लड़की के घरवालों ने अलीगढ़ के मामले से सबक लेते हुए बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी है। बताया जा रहा है कि सास-दामाद 3 दिन पहले फरार हुए हैं। पहले दोनों के परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला के घरवालों ने शिकायत थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने अयोध्या के मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद बेंगलुरु फरार हुए हैं।
pc- MSN
You may also like
सप्ताह में इस दिन जन्मे बच्चे सबसे ज्यादा खुश किस्मत होते हैं ⤙
कांग्रेस के पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, पोस्ट को बताया मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश
भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार आधुनिक बनाया जा रहा : प्रधानमंत्री
मनजिंदर सिंह सिरसा और रामवीर बिधूड़ी ने किया छतरपुर के संजय कॉलोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा
केवल 5 दिन खाएं यह एक चीज, जिंदगी भर भी नहीं होगा हार्टअटैक