पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले दौर के लिए 121 सीटों पर नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन में अब तक सीटों के बंटवारे पर पेच फंसे हुए हैं। वहीं चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर यानी पीके की पार्टी जन सुराज ने 51 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जन सुराज ने रोहतास की करगहर सीट से भोजपुरी के गायक रितेश रंजन पांडेय को टिकट दिया है। इनके अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी ने इन सीटों से अपने प्रत्याशियों को बिहार विधानसभा चुनाव के अखाड़े में उतारा है।
जन सुराज ने बाल्मीकि नगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि से अवधेश राम, बेनीपट्टी मोहम्मद परवेज आलम, सुपौल निर्मली से रामप्रवेश यादव, सिकटी से रागिब बबलू, कोचाधामन से अबू अफाक फारुक, पूर्णिया से अमौर अफरोज आलम, मधेपुरा की आलमनगर सीट से सुबोध सुमन, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, सिमरी बख्तियारपुर से सुरेन्द्र यादव, महिषी से शमीम अख्तर, दरभंगा से आरके मिश्रा, केवटी से बिल्टतू साहनी, मीनापुर से तेजनारायण सहनी, गोपालगंज से डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा और भोरे सीट से Bhore से प्रीति किन्नर को टिकट दिया है।
इनके अलावा जनसुराज ने मांझी सीट से वाइबी गिरी, छपरा से जेपी सिंह, परसा से मुसाफिर महतो, सोनपुर से चंदन मेहता, कल्याणपुर से रामबालक पासवान, मोरबा से डॉक्टर जागृति ठाकुर, बेगूसराय सीट से सुरेन्द्र सहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर से गजेंद्र कुमार सिंह निषाद, पीरपैंती से घनश्याम दास, बेलहर से ब्रजकिशोर पंडित, परवत्ता से विनय कुमार बरुण, अस्थावा सीट से लता सिंह, बिहार शरीफ से दिनेश कुमार और नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
प्रशांत किशोर पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो बिहार विधानसभा की सभी 243 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करने जा रहे हैं। जन सुराज ने अगर 5 से 10 फीसदी वोट भी हासिल किए, तो बिहार की 60 से 80 विधानसभा सीट पर वो नतीजों को प्रभावित कर सकती है। बिहार में पिछले दिनों जब विधानसभा के उप चुनाव हुए थे, तब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने इमामगंज में 37 हजार और बेलागंज में 17 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। प्रशांत किशोर ने इससे पहले पैदल यात्रा कर बिहार के हर जिले को मथा था। जन सुराज अब युवाओं को साथ लेकर और सोशल मीडिया कैंपेन के सहारे अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। जबकि, प्रशांत किशोर बीते एक महीने में हर चैनल और बड़े पॉडकास्टर्स को इंटरव्यू भी दे चुके हैं।
The post Jan Suraj First Candidate List: प्रशांत किशोर की जन सुराज ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट निकाली, देखिए बिहार विधानसभा चुनाव में किस सीट से किसे दिया टिकट? appeared first on News Room Post.
You may also like
होमगार्ड को माह में कम से कम 22 दिन की सेवा अनिवार्य रूप से करनी जरूरी
एपीओ भर्ती में दिव्यांग कटेगरी के वर्गीकरण को लेकर चुनौती
गौतम गंभीर ने आने के बाद टीम इंडिया को कितना बदल दिया?
भारत के इस पड़ोसी देश में गाय भैंस` नहीं बल्कि लोग घरों में पालते हैं खूंखार मगरमच्छ, इसका मांस बेच करते हैं मोटी कमाई
महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब इस राज्य में मिलेगी पीरियड लीव, कैबिनेट की मंजूरी मिली