Next Story
Newszop

Big Conspiracy By China Against India: भारत के खिलाफ ये बड़ी साजिश रच रहा चीन!, अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में दावा, कहा- पाकिस्तान भी परमाणु जखीरे को बना रहा आधुनिक

Send Push

वॉशिंगटन। भारत के खिलाफ पड़ोसी देश चीन बड़ी साजिश रच रहा है। इस साजिश में पाकिस्तान भी उसका साथ दे रहा है। ये दावा अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में किया गया है। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, म्यांमार यानी बर्मा और श्रीलंका में सैन्य ठिकाने स्थापित करने पर विचार कर रहा है। चीन अगर अपनी इस साजिश में सफल हो गया, तो इससे भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि, श्रीलंका ने हमेशा कहा है कि वो अपनी धरती से भारत विरोधी गतिविधियां नहीं होने देगा, लेकिन पाकिस्तान हमेशा चीन का साथ देता है और म्यांमार भी चीन से काफी मदद लेता है।

अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की रणनीति के तहत उन देशों में सैन्य अड्डे स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, जो भारत की समुद्री और स्थलीय सीमा से लगे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन दुनिया के बड़े हिस्से में सैन्य ताकत बढ़ाने की चाहत रखता है। इससे भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। दरअसल, चीन हिंद महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। चीन की नौसेना के जहाज श्रीलंका भी पहुंचते हैं और हिंद महासागर में गश्त भी करते हैं। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2024 में पूर्वी लद्दाख के विवादित इलाकों से सेना हटाने के बारे में चीन और भारत के बीच सहमति बनी। इससे तनाव कुछ हद तक खत्म हुआ है।

image

अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी सुलझा नहीं है। गौरतलब है कि साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों में संघर्ष भी हुआ था। जिसमें भारतीय सेना के कर्नल समेत 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। जबकि, चीन के भी 40 के करीब सैनिक मारे गए थे। वहीं, अमेरिका की रिपोर्ट पाकिस्तान से भी भारत के लिए बढ़ रहे खतरे को बता रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा है। चीन से संसाधन और तकनीकी जुटाकर पाकिस्तान अपने सैनिक ढांचे को मजबूत कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ भारत के लिए दोहरा खतरा भी पैदा कर रहा है।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now