अगली ख़बर
Newszop

कनाडा में कार पर पेशाब करने से रोकने पर भारतीय पर जानलेवा हमला, 5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Send Push
ओटावा: कनाडा में सड़क पर विवाद के बाद एक भारतीय शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। कनाडा के सेंट्रल एडमंटन में 55 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी पर उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब उन्होंने एक अजनबी को अपनी कार पर पेशाब करते देखा। उन्होंने ऐसा करने से इस शख्स को रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि पीड़ित की पहचान आरवी सिंह सागू के रूप में हुई है। सिंह ने हमले के पांच दिन बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि उनको 19 अक्टूबर को 109 स्ट्रीट और 100 एवेन्यू के पास हुए हमले की सूचना मिली। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को 55 वर्षीय सागू बेहोश मिले। पुलिस ने उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। उनको गंभीर चोटें लगी हुई थीं। इन चोटों के चलते सागू की 24 अक्टूबर को मृत्यु हो गई।

हमले का आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने कहा कि 40 वर्षीय काइल पापिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पापिन पर सागू पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। ग्लोबल न्यूज के अनुसार, सागू और उनकी प्रेमिका अल्बर्टा विधानमंडल के पास एक रेस्टोरेंट से अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किसी को उनकी कार पर पेशाब करते देखा।

एक शख्स को अपनी गाड़ी पर पेशाव करते देख सागू पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस पर यह शख्स भड़क गया और सागू के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर ने उनको इतना मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद सागू की प्रेमिका ने पुलिस को फोन किया। अस्पताल में उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।

बिना उकसावे के हमलासागू के परिवार और दोस्तों ने उनको मिलनसार और अपने परिवार से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया है। उनके भाई ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसके लिए उन पर यह जानलेवा हमला किया जाया। यह हमला पूरी तरह से बिना उकसावे के किया गया।

एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि उनकी मर्डर यूनिट इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। हमलावर की अगली अदालत में पेशी 4 नवंबर को होगी। पीड़ित परिवार ने अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें