मूलांक- 1
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों को 19, 28 और 37 साल की उम्र में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन वर्षों के दौरान आपकी सेहत में किसी न किसी रूप से बदलाव जरूर होंगे। साथ ही, अक्तूबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में भी आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
रोगों से बचाव के उपाय : किशमिश, संतरा, नींबू, केसर, लौंग,जायफल, खजूर, अदरक, सोंठ, जौ की रोटी आदि का सेवन मूलांक 1 वालों को खूब करना चाहिए। साथ ही, आपके लिए शहद का सेवन करना भी बेहद फलदायी रहेगा।
मूलांक- 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। इन्हें पेट और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने का डर रहता है। इस अंक के जातकों को कई बार गैस, आंखों में सूजन, रसौली, मुंहासे आदि की समस्या भी हो सकती है। इन लोगों को खासतौर पर 20, 25, 29, 43, 47 और 52 साल की उम्र में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही, जनवरी, फरवरी और जुलाई के महीने में भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
रोगों से बचाव के उपाय : सलाद, खीरा, ककड़ी, तरबूज, चिकोरी, गोभी, केला, कुम्हड़े आदि का सेवन करना लाभकारी होता है। इनसे आप रोगों से बचे रह सकते हैं।
मूलांक- 3

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे में ज्यादा काम करने से इनकी नसों और मांसपेशियों पर अधिक जोर पड़ने लगता है। इसी के चलते अंक 3 वालों को तंत्रिकाओं में सूजन, साइटिका और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें 12, 21, 39, 28 और 57 वर्ष की उम्र में अपनी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, दिसंबर, फरवरी, जून और सितंबर के माह में भी इन्हें विशेष तौर से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
रोगों से बचाव के उपाय : सेहत ठीक रखने के लिए मूलांक 3 वालों को चुकंदर, शतावरी, चेरी, स्ट्रॉबेरी, सेव, शहतूत, नाशपाती, जैतून, अनार, अनानास, अंगूर, पुदीना, केसर, जायफल, लौंग, बादाम, अंजीर, पहाड़ी फल और बादाम आदि का सेवन करना चाहिए।
मूलांक- 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है। इन लोगों को ऐसे रोग होने का डर रहता है, जिन्हें ठीक करना बेहद मुश्किल होता है। मूलांक 4 वालों को खून की कमी, मानसिक तनाव और असंतुलन, सिर, कमर, गुर्दों आदि में पीड़ा होने की समस्या हो सकती है। इन्हें 12, 13, 31, 40, 49 और 55 साल की उम्र में सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही, जनवरी, फरवरी, जुलाई अगस्त, और सितंबर के माह में इनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
रोगों से बचाव के उपाय : अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मूलांक 4 वालों को पालक, सर्दियों में मिलने वाली हरी सब्जियां, आदि खाना चाहिए। इसके अलावा, नशीली चीजों, मांस-मदिरी और मसालेदार चीजों से इन्हें परहेज करना चाहिए।
मूलांक- 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग तनाव में ज्यादा रहते हैं, जिसके चलते इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 5 वालों को आंखों, चेहरे और हाथों में समस्या होने का डर रहता है। साथ ही, इन्हें अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। 10, 41 और 50 साल की उम्र में उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसके अलावा, जून, सितंबर और दिसंबर के महीने में भी मूलांक 5 वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
रोगों से बचाव के उपाय : नींद, आराम और शांत रहना आपके लिए सबसे अच्छी औषधि हो सकती है। साथ ही, ओट्स, अखरोट, पहाड़ी बादाम आदि का सेवन करना भी आपके लिए लाभकारी होगा।
मूलांक- 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है। इन लोगों को मई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में विशेष रूप से अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इन माह में आपकी सेहत में किसी न किसी प्रकार का बदलाव आना संभव रहता है। साथ ही, 15, 24, 42, 51 और 60 साल की उम्र में भी अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना चाहिए।
रोगों से बचाव के उपाय : सेहत दुरुस्त रखने के लिए अंक 6 वालों को सभी प्रकार के मौसमी फल, चुकंदर, पालक, अनार, तरबूज, अंजीर, अखरोट, बादाम, गुलाब के पत्ते आदि का सेवन करना चाहिए।
मूलांक- 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है। ये लोग चिंता में ज्यादा रहते हैं, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ये थोड़े पतले-दुबले होते हैं, क्योंकि इन्हें अपनी शक्ति से अधिक कार्य करने की आदत होती है। इनकी त्वचा भी संवेदनशील होती है, जिस पर चोट लगने की संभावना ज्यादा होती है। अगर ये लोग कोई ऐसी चीज खा लें, जो ठीक से पचे न या इनके लिए सही न हो तो शरीर पर फुंसियां निकलने का भी डर रहता है। इन्हें 7, 16, 25, 34, 43 और 52 साल की उम्र में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही, जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त के दौरान भी इनकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
रोगों से बचाव के उपाय : सलाद, गोभी, खीरा, ककड़ी, अलसी, सेब, अंगूर और रस से भरपूर फल खाना आपके लिए लाभकारी होगा।
मूलांक- 8
जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है। इन्हें पित्ताशय, आंतों और मलोत्सर्जन से जुड़ी समस्याएं होने का डर रहता है। साथ ही, सिर दर्द, खून संबंधी रोग और गठिया जैसी समस्याएं भी इन्हें परेशान कर सकती हैं। जनवरी, फरवरी, जुलाई और दिसंबर के महीने में इनकी सेहत में बदलाव आ सकता है। साथ ही, 17, 26, 35 और 62 साल की उम्र में मूलांक 8 वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
रोगों से बचाव के उपाय : फल, जड़ी-बूटियां और सब्जियों का सेवन करना इनके लिए लाभकारी होता है। पालक, गाजर, केला आदि चीजें से भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मूलांक- 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होता है। इन्हें सभी प्रकार के बुखार, खसरा, माता, चकत्ते आदि रोग होने का खतरा रहता है। इन्हें मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही, 9, 27, 36, 45 और 63 साल की उम्र में भी इनके स्वास्थ्य में बदलाव आ सकता है।
रोगों से बचाव के उपाय : प्याज, लहसुन, अदरक, मूली, मिर्च, तोरी आदि का सेवन करना इनके लिए लाभकारी होता है। साथ ही, मसालेदार भोजन से इन्हें परहेज करना चाहिए।
You may also like
ओडिशा स्कूली शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर, नवीन पटनायक ने जताई खुशी
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को वापस लिए जाने के बाद उदय सामंत का आया बयान, मराठी भाषा को लेकर ये कहा
'पाकिस्तान से आए आतंकियों को सेना खत्म करेगी', किश्तवाड़ एनकाउंटर पर विधायक शगुन परिहार का बयान
भारत का अजब-गजब विष्णु धाम! जहाँ स्थित कुंड में भारी बर्फ़बारी में भी स्वयं उबलता रहता है पानी, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
शेर को पेड़ के नीचे बैठे 5 सेकंड भी नहीं हुए थे कि ऊपर से धड़ाम गिरा जानवर, Reel देख लोग बोले- आज तो पार्टी होगी!