Next Story
Newszop

पहाड़ी यूट्यूबर ने लिया राधा रानी का लुक, देखकर मोहित हुए लोग, इस जन्माष्टमी 4 स्टेप्स से आप दिखेंगी Radha

Send Push
2025 में जन्माष्टमी का त्यौहार 16 अगस्त यानी शनिवार के दिन मनाया जा रहा है। ये त्यौहार देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे, हम सभी जानते हैं कि ये त्यौहार क्यों मनाया जाता है, लेकिन फिर भी हम अगर कम शब्दों में सटीक जवाब देने की कोशिश करें, तो इस दिन हमारे प्यार कान्हा या यूं कहें कि श्री हरी नारायण ने धरती पर अवतार लिया था। यही वो दिन है, जब हम सभी कृष्ण भगवान का हैप्पी वाला बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। अब जब दिन इतना खास और पवित्र है, तो इस दिन कुछ अलग करना बनता है।
यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही हटकर एक लुक के बारे में बताएंगे। इस लुक की खास बात ये है कि इससे आप खुद को राधा रानी से जुड़ा हुआ महसूस कर सकती हैं। राधा रानी, जिन्होंने हम सभी को प्रेम का असल मतलब समझाया है। राधा रानी की सुंदरता को शब्दों में पिरोया नहीं जा सकता है, उनके जैसा इस देश ही नहीं पूरे ब्राह्मण में कोई नहीं हो सकता है। मगर ये भी सच है कि राधा रानी जैसे लुक को क्रिएट करने के बाद आपकी सुंदरता में चार नहीं अनगिनत चांद लग जाएंगे।
राधा रानी के लुक से मोह लेंगी लोगों का मन image

जी हां, इस जन्माष्टमी अगर आप राधा रानी जैसे लुक को क्रीट करती हैं, तो लोग आपको और आपकी सुंदरता को देखते रह जाएंगे। इस तरह आप जमानष्टमी सब से अलग और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं। साथ ही, राधा रानी लुक में फोटोज लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर सकती हैं। ये लुक पूरी तरह से लोगों का मन मोह लेगा। आपको राधा रानी के लुक में देखकर हर कोई सिर्फ तारीफों के पुल बांधता नजर आएगा।


पहाड़ी युट्यूबर ने लुक किया क्रिएट image

बता दें कि राधा रानी जैसे लुक को मशहूर पहाड़ी युट्यूबर नीतू बिष्ट ने क्रिएट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस लुक की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। अगर आप ये सोच रही हैं कि राधा रानी लुक किस तरह क्रिएट करना है और इसमें कितना वक्त लगेगा? तो हम आपको बहुत ही आसान से 4 स्टेप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप इस लुक को खुद ही घर बैठे आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। आइए इन स्टेप्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। (फोटो साभार: Instagram @iam_neetubisht_)



पहला स्टेप: मेकअप का बेस कैसा है? image
  • नीतू बिष्ट ने अपने लुक में स्किन टोन को नेचुरल रखा है। इसके लिए उन्होंने लाइट से मीडियम कवरेज फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल किया है। इससे आपके चेहरे पर फ्लॉलेस और नेचुरल ग्लो बना रहता है।
  • इसके बाद नीतू ने अपने चेहरे पर हल्का पीची-पिंक ब्लश लगाया है। इससे गालों पर फ्रेश और यूथफुल लुक दिख रहा है।
  • वहीं, चीकबोन्स, नाक की ब्रिज और ठोड़ी पर हल्के ग्लो के लिए नीतू ने हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। इससे चेहरे पर एक दिव्य आभा दिखेगी।


दूसरा स्टेप: आई मेकअप का रखें खास ख्याल image
  • राधा रानी के लुक में आई मेकअप बहुत जरूरी होता है। इसके लिए युट्यूबर ने अपने नेचुरल आइब्रो को शेप में फिल किया हुआ है। अगर ध्यान दें, तो आइब्रो को बहुत ज्यादा डार्क नहीं किया गया है। इससे चेहरा बहुत ही सॉफ्ट नजर आ रहा है।
  • वीडियो में आईशैडो को पलक पर हल्का पिंक और न्यूड शेड में देखा जा सकता है। नीतू ने इन दोनों ही चीजों को बहुत अच्छे से ब्लेंड किया है, जिससे आंखें ब्राइट नजर आ रही हैं।
  • उन्होंने नकली आईलैश लगाकर, मस्कारा का इस्तेमाल किया है। इससे आंखों की खूबसूरती उभर कर आई है।
  • इसके अलावा, राधा रानी की तरह नीतू ने अपनी भौंहों के ऊपर सफेद और लाल लिक्विड बिंदी की मदद से छोटे-छोटे पैटर्न को बनाया है। इससे उनका लोग काफी हद तक राधा रानी जैसा दिख रहा है।


तीसरा स्टेप: होंठों का रंग image

वीडियो में नीतू बिष्ट के होंठ बहुत ही सुंदर और फ्लॉलेस नजर आ रहे हैं। अपने होंठों को रंगने के लिए उन्होंने पिंक-पीच टिंट का इस्तेमाल किया है। ये रंग उनकी फ्लोरल थीम से बहुत अच्छी तरह मैच हो रहा है। उन्होंने अपने होंठो को सॉफ्ट और नैचुरल रखा है।


राधा रानी लुक कैसे करें क्रिएट?​


चौथा स्टेप: हेयर स्टाइल image

राधा रानी के लुक में हेयर स्टाइल बहुत जरूरी होता है। यही कारण है कि वीडियो में नीतू बिष्ट ने अपने लंबे बालों को डबल ब्रेड आसान शब्दों में समझाएं, तो दो चोटी में बांधा हुआ है।

ये राधा रानी के लुक का एक बहुत खास हिस्सा है। इसके बाद ही अपने हेयरस्टाइल को कई गुना ज्यादा खूबसूरत बनाने और ड्रीमी लुक देने के लिए उन्होंने बालों में गुलाबी और सफेद फूलों का इस्तेमाल किया है। (फोटो साभार: Freepik)





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now