सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर चंडीगढ़ में रहना चाहता था। लेकिन मां की ममता आड़े देखकर प्रेमी ने सात साल की जान लेली। दरअसल शादीशुदा प्रेमिका अपने सात साल के बच्चे को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बीते पांच माह से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसकी जानकारी राजमिस्त्री को होने पर पत्नी के बाहर आने जाने पर रोक लगा दी थी। जिसकी वजह उनका मिलना जुलना नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ जाने का प्लान बनाया था। दीवाली बाद जाने की तैयारी थी। इस प्लान के आड़े प्रेमिका का सात साल का बेटा आ रहा था। बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए खिलौना दिलाने के बहाने पांडु नदी के किनारे के गया। जहां प्रेमी शिवम् सक्सेना ने गला घोंटने के बाद शव पांडु नदी में फेंक दिया।
बहाने से बच्चे को ले गया
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। घाटमपुर स्थित रामसारी गांव निवासी राजमिस्त्री आठ महीने पहले बर्रा के हरदेव नगर में जेएल वर्मा के मकान में किराए पर रहने आए थे। परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे थे। जिसमें छोटा बेटा सात साल का था। शुक्रवार दोपहर मकान में रहने वाले शिवम सक्सेना बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने ले गया था। दोपहर दो बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। शिवम को फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ
परिजनों ने दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। एक कैमरे में शिवम् स्नेही चौराहे से ऑटो में बच्चे को ले जाते दिखा। फुटेज के सहारे पुलिस अर्रा 2 पांडु नदी के पास पहुंची। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी के किनारे पड़ा मिला।
आरोपी भेजा गया जेल
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिवम सक्सेना भागने की फिराक में था। इस दौरान उसका सामना फत्तेपुर चौराहे पर उसका सामना पुलिस से हो गया। पुलिस के पकड़ने की कोशिश तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायलय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

You may also like

बिहार चुनाव के बीच ओवैसी की पार्टी को तहस-नहस करने पर उतारू लालू! विधायकों के बाद वर्कर को भी तोड़ रही आरजेडी

लालू-तेजस्वी का 'जमीन दो और नौकरी लो' एकमात्र मॉडल है : रविशंकर प्रसाद

Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का सेमीफाइनल में खेलना मुश्किल! हेड कोच ने दिया इंजरी अपडेट

दिनदहाड़े रॉड से हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद : सवारियों से भरा ऑटो पलटा, महिला की मौत, दर्जनभर जख्मी