E-Aadhar App: भारत सरकार बेहद जल्द फोन से आधार कार्ड को अपडेट करने की सर्विस लाने वाली है। यह सर्विस आ जाएगी तो आपको आधार कार्ड को अपड़े कराने के लिए आधार केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भारत की यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) एक नई मोबाइल ऐप ला रही है। इसका नाम है ई-आधार ऐप। इस ऐप से आप जन्म तिथि, पता और फोन नंबर बदल सकेंगे। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा को इसी महीने यानि नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा।
ई-आधार ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? ई-आधार ऐप होने पर आपको एक ही जगह पर अपडेट्स करने की सुविधा मिल जाएगी। आप अपने फोन में ई-आधार ऐप इंस्टॉल करके कई बदलाव कर सकेंगे। जैसे बर्थ डेट और उम्र को अपडेट कर सकेंगे। आधार कार्ड में एड्रेस बदलना है तो यह भी बिना किसी परेशानी के हो जाएगा। आधार कार्ड से जो फोन नंबर जुड़ा है, वह भी आप अपडेट कर सकेंगे। हालांकि कुछ कुछ बदलाव ऐसे होंगे, जो तभी संभव हैं जब आप फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैन करने के लिए आधार सेंटर पर जाएंगे।
स्मार्ट तरीके से होगी पहचानई-आधार ऐप में केवल ये चीजें अपडेट ही नहीं होंगी, बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसमें एआई और फेस आईडी का इस्तेमाल होगा। इससे आपका आइडेंटिफिकेशन सुरक्षित तरीके से होगा। इसके अलावा, धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाएगी। UIDAI का लक्ष्य यही है कि गलत लोग आधार का दुरुपयोग न करें। फेस आईडी से आपका चेहरा मैच होगा, इसके बाद ही अपडेट होंगे।
खुद डाल सकेंगे डिटेल्स आधार अपडेट करना पहले मुश्किल था। लंबी लाइन, समय की बर्बादी और कागजात जमा करने का झंझट। खासकर गांव या दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोग परेशान होते थे। अब ऐप से सबकुछ एक जगह होगा। सरकारी डेटाबेस जैसे पासपोर्ट, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी खुद डाल पाएंगे। इससे प्रक्रिया तेज हो जाएगी। यह कदम डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाएगा।
फोन नंबर जोड़ लें, रभी खुलेगा ऐपयदि आपको भी आधार में कुछ बदलाव करने हैं तो ऐप के आने से पहले ही पूरी तैयारी कर सकते हैं। अपना फोन नंबर आधार से जोड़कर रखें, यह कई सेवाओं के लिए जरूरी है। पता या जन्म तिथि बदलने के वैध प्रमाण तैयार रखें। ऐप आने पर अपडेट करें, आधार केंद्र जाने से बचें।

You may also like

चीनी विदेश मंत्री ने जर्मन समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की

8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बड़ा उछाल, DA से पेंशन तक सब बदलेगा!

Yogi Adityanath Bihar Rally : जंगलराज और गुंडाराज, आरजेडी-कांग्रेस की खानदानी पहचान, बिहार में बोले योगी आदित्यनाथ, ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी के हाथों 'कमार' महिला को मिली पक्के घर की चाबी, खुशी से झूम उठा परिवार

IMD की चेतावनी: 5 नवंबर को इन राज्यों में बारिश और तूफान, दिल्ली में ठंड की सिहरन!