अगली ख़बर
Newszop

Crypto में करोड़ों की डील, कंबोडिया-दुबई के ठगों से मोटा कमीशन, आगरा में साइबर स्कैम का खुलासा, 10 गिरफ्तार

Send Push
अनिल शर्मा, आगरा: सोमवार को आगरा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ये गिरोह कंबोडिया और दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करता था। आरोपियों ने लोगों को नौकरी और सरकारी योजनाओं का लालच देकर बैंक खाते खुलवाए थे। पुलिस ने इनके पास से एक ऐसे खाते की जानकारी प्राप्त की है, जिसमें साइबर ठगी के करोड़ों रुपये आने वाले थे। पुलिस को हजार ,पांच सौ और सौ करोड़ की लिमिट वाले कई करेंट अकाउंट्स की जानकारी आरोपियों से पूछताछ में पता चली है।



सोमवार को एडीसीपी आदित्य ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार रात को की तानों की संयुक्त टीम ने मिडनाइट होटल, 100 फुटा रोड से 10 साइबर अपराधियों- आमीर पुत्र मुहम्मद, मोईन खाँ पुत्र फिरोज अहमद खां, खुर्शीद पुत्र शेख मुहम्मद, गालिब पुत्र अब्दुल जब्बार, माधव पुत्र प्रेम सिंह, आकाश कुमार पुत्र बृजपाल सिंह, गुरूवचन उर्फ विपिन पुत्र सुभाषचन्द्र, यतेन्द्र उपाध्याय पुत्र श्रीकृष्ण उपाध्याय, सूरज सेंगर पुत्र भूरी सिंह व अमन त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन व 1765/- रुपये बरामद हुए।



इसी तरह अभियुक्तों ने सैयद फैजान अहमद को अपना शिकार बनाकर नौकरी लगवाने की कहते हुये उसका चालू खाता खुलाया था, जिसके एकाउन्ट में करीब 11 लाख रूपये भी आ गये हैं। अभियुक्तगण इस एकाउन्ट से करोडो रूपये लोगों से फ्राड करके कमाने की सोच रहे थे, खाते में आये रुपये की जानकारी होने पर सैयद फैजान अपना खाता फ्रीज करा सकता था, सैयद फैजान को एकाउन्ट में आये रूपयों की जानकारी न हो इसलिये अभियुक्तों ने सैयद फैजान को नौकरी का झांसा देते हुये अपने साथ रखा था।



यहां पर उनके अन्य साथी भी एकत्रित हुए। सभी लोग सैयद फैजान के खाते में साइबर ठगी की धनराशि आने का इंतजार कर रहे थे।पकड़े गए आरोपी कंबोडिया, दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करते हैं और ठगी के रुपये क्रिप्टो के माध्यम से विदेश में बैठे साइबर ठगों को भेजते थे। उन्हें खाते उपलब्ध कराने पर कुल रकम का दो से पांच प्रतिशत कमीशन मिलता है।इस बार कमीशन की धनराशि 30 प्रतिशत तय हुई थी। गिरफ्तार किए गए साइबर शातिरों में चार आगरा के, चार गाजियाबाद के एक नेपाल का शामिल है।श्रीनिवास, अमन, सत्येन्द्र, हर्ष, रुद्र, देवा, पासा, भूपेश, मनी व 1 महिला आरोपी फरार हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें