मुंबई: याद कीजिए दिवाली से पहले का सप्ताह। बीते शनिवार को धनतेरस था और उससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को इसका भाव 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। इसका फायदा रिजर्व बैंक को मिला। उसके स्वर्ण भंडार में 6.181 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई। इससे पहले तो लगातार चार सप्ताह तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी ही हुई थी।
कहां तक पहुंच गया भंडारभारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.496 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $2.176 billion की कमी हुई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $702.280 billion तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।
FCA भंडार में हुई कमी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है। 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.692 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $5.605 billion की गिरावट हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $570.411 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
बढ़ ही रहा है गोल्ड रिजर्वदिवाली से पहले सोने की कीमत आसमान में चली गई थी। धनतेरस से एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। इस वजह से रिजर्व बैंक के भंडार में जितना सोना है, उसका भी वैल्यू बढ़ गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार में $6.181 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $3.595 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 108.546 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है।
एसडीआर में मामूली बढ़ोतरीरिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $38 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $130 million की कमी हुई थी। अब यह बढ़ कर 18.722 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 30 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर $4.602 Billion का रह गया है।

You may also like

IND vs AUS: इतनी खराब किस्मत... शुभमन गिल के साथ क्या हो रहा? सिडनी में भी हार लगी निराशा

इस्लामपुर से ईश्वरपुर: महाराष्ट्र के शहर का नाम आधिकारिक रूप से बदला, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

दिल के लिए अर्जुन की छाल क्यों है फायदेमंद?

बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन और सीक्रेट रूम का खुलासा

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा- 'सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करते'