Next Story
Newszop

कियारा को छोड़ जाह्ववी कपूर का हाथ थाम रैंप पर उतरे सिद्धार्थ, 10000 क्रिस्टल से बना लहंगा पहन रानी लगीं हसीना

Send Push

इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी की जगह श्रीदेवी की बड़ी लाडली जाह्नवी कपूर के साथ देखा जा रहा है। दोनों रैंप वॉक पर भी एक दूजे का हाथ पकड़कर उतरे, तो सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। दरअसल, जल्द ही फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ और जाह्नवी एक साथ नजर आने वाले हैं। इसी सिलसिले में इन्हें एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। वैसे रैंप पर वॉक करने के लिए जाह्नवी और सिद्धार्थ ने जो लुक लिया, उसने लोगों का दिल जीत लिया है।


एक तरफ जाह्नवी 10 हजार से भी ज्यादा क्रिस्टल से बना लहंगा पहनकर अदाएं दिखाती नजर आईं। तो दूसरी तरफ सिद्धार्थ भी शेरवानी पहनकर किसी महाराजा जैसा रौब दिखाने में पीछे नहीं रहे। और, तभी दोनों का यह लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@gauravguptaofficial)


किसने डिजाइन किए दोनों के आउटफिट? image

जाह्नवी और सिद्धार्थ की यह फोटोज गौरव गुप्ता के ब्राइडल कॉउचर शो की हैं। और, दोनों के रॉयल लुक के पीछे का पूरा क्रेडिट गौरव गुप्ता को ही जाता है। 28 की जाह्नवी के लहंगे पर इतना बारीक काम हुआ है कि वो किसी अप्सरा जैसी दिख रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ की शेरवानी का भी डिजाइन इतना दमदार है कि उनका लुक खुद ब खुद रॉयल और डैशिंग बनता नजर आ रहा है।


ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनकर दिखाई अदाएं image

जाह्नवी का लहंगे वाला देसी लुक भी स्टाइलिश दिख रहा है क्योंकि उन्होंने नॉर्मल की जगह ऑफ शोल्डर ब्लाउज चुना है। जिससे उनका शोल्डर एरिया जमकर हाइलाइट हुआ। साथ ही ब्लाउज पर हुआ बीड्स वाला काम भी डीवा की खूबसूरती में चार- चांद लगा गया। इसके अलावा हसीना के ब्लाउज पर क्रिस्टल से भी डीटेलिंग ऐड की गई। जिससे जान्हवी के लुक में एक्सट्रा शाइन ऐड हुई।


लहंगा देखकर नहीं हटेंगी नजरें image

ब्लाउज की तरह ही जाह्नवी का लंहगा भी बेहद सुंदर नजर आया। उनका लहंगा हाई वेस्ट है। जिसके बेल्ट पोर्शन पर बो डिजाइन वाला एलिमेटं जोड़ा गया है। इसके अलावा पूरे ही लहंगे पर बेलों वाले डिजाइन बने दिख रहे हैं। जिससे बनाने के लिए सिल्वर और गोल्ड बीड्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए क्रिस्टल भी लगाए गए। 10 हजार से भी ज्यादा क्रिस्टल लगे होने की वजह से जाह्नवी का लुक बहुत खास दिखा।


दुपट्टे से ऐड किया वेल वाला इफेक्ट image

लंहगे के साथ दुपट्टा न ओढ़ा जाए ऐसा कैसे हो सकता है। जाह्नवी ने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए नेट का लंबा- सा दुपट्टा कैरी किया है। डीवा ने दुपट्टे को सिर पर ओढ़ा है। जिसके बॉर्डर पर बीड्स से सुंदर- सुंदर डिजाइन बनाकर लुक को कंप्लीट बनाया गया। जाह्नवी का दुपट्टा बहुत लंबा होने की वजह से वेल वाला इफेक्ट ऐड करके भी लुक को हटकर बनाता नजर आया।


श्रीदेवी की लाडली ने चलाया अदाओं का जादू ​


सिद्धार्थ ने पहनी है आइवरी शेरवानी image

जाह्नवी के चमचमाते लहंगे के बाद सिद्धार्थ का लुक भी देखें। एक्टर ने आइवरी कलर की टेंपल शेरवानी पहनी है। जिसकी नेकलाइन वी कट के साथ बहुत यूनिक दिखी। साथ ही शेरवानी पर जियोमेट्रिकल और फ्लोरल पैटर्न भी बने नजर आए। वहीं, पर्ल बीड्स भी अटायर की शाइन डबल कर गए। फिर सिद्धार्थ साथ में मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टा ओढ़कर छा गए।


घंटियों वाली पहनी हैं कलीरे image

जाह्नवी ने ब्राइडल कलेक्शन का लहंगा पहना है। इसलिए उन्होंने दुल्हन वाली नजाकत दिखाने के लिए कलीरे भी लुक में ऐड की। हसीना की कलीरे भी लहंगे के साथ ट्यून करती नजर आ रही है। जिनपर लगे बेल शेप वाले एलिमेंट बहुत सुंदर दिखे। वहीं, गले में चमचमाता हार और हाथों में अलग- अलग डिजाइन वाली रिंग्स पहनकर जान्हवी किसी रानी जैसी लगीं।

Loving Newspoint? Download the app now