प्रमोद पाल गोरखपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोरखपुर दौरे के दौरान मंगलवार को आयुष विश्वविद्यालय उद्घाटन समारोह से लौटते वक्त असुरन चौराहे पर आम जनता और छोटे बच्चों का उत्साह देखकर महामहिम खुद को रोक नहीं पाई और काफिले को रोक गाड़ी से नीचे उतर गईं और कुछ दूर पैदल चलीं। यह देख सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान स्वागत में खड़ी जनता ने नारे लगाते हुए हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने भी अपनी महामहिम का स्वागत बड़े ही उत्साह से किया। स्वागत से द्रौपदी मुर्मू भी अति उत्साहित और प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पैदल चलते नजर आए। अपने लोकप्रिय नेता को देख जनता योगी जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। मुख्यमंत्री ने भी सबका अभिवादन स्वीकार किया और हाथ जोड़कर सबको प्रणाम किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया।
बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को ही गोरखपुर पहुंच गई थीं। दोपहर 1:30 बजे के करीब गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं और शाम को गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद विश्राम के लिए सर्किट हाउस लौटीं। फिर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे उनका काफिला आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भटहट स्थित पिपरा पहुंचा, जहां राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कहा की आयुर्वेद का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। भारत को इसे सहेजने की जरूरत है और हमें इसके लिए मिलजुल कर काम करना होगा। यह हमारी प्राचीन धरोहर है।

You may also like
आज का तुला राशिफल, 2 जुलाई 2025 : अटका कार्य पूरा होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा
आज का कर्क राशि का राशिफल 2 जुलाई 2025 : आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे, कारोबार में सफल होंगे
आज का मिथुन राशि का राशिफल 2 जुलाई 2025 : आज का दिन आपके लिए उन्नति वाला रहेगा, नई संपत्ति मिलने के योग
आज का कन्या राशिफल, 2 जुलाई 2025 : आज का दिन शुभ है, लाभ के योग बन रहे हैं
आज का सिंह राशिफल, 2 जुलाई 2025 : आज करियर में चुनौतियां रहेंगी, आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी