भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड की शुरुआत ने ही देश को चौंका दिया है। कड़ाके की शीतलहर के बीच, देश के सबसे ठंडे मैदानी शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर, राजगढ़ टॉप पर आ गए हैं। न्यूनतम तापमान 7.0°C तक लुढ़क गया है। वहीं राजधानी भोपाल भी 8.0°C के साथ छठवें नंबर पर शुमार है। तेजी से पारा गिरने से कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर ने इन शहरों को चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिनों तक यह तेज ठंड बनी रहेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार उत्तर और मध्य भारत के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण शीत लहर कई शहरों को हलाकान कर रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश सहित देश के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में असामान्य गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर ( Cold Wave ) की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह शीत लहर अगले दो-तीन दिनों, यानी 9 से 11 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर वर्तमान में पश्चिम एवं पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए 'Cold Wave' चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार देश के पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीत लहर 9 से 11 नवंबर तक बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान कई इलाकों में सामान्य से 2-6 डिग्री नीचे है, जो कड़ी शीतलहर के संकेत हैं, हालांकि बारिश न होने से ठंड की तीव्रता और बढ़ सकती है।
मप्र में बीते सालों में कड़ाके की ठंड की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों में भी MP में कड़ाके की ठंड पड़ी है। दिसंबर 2021 में ग्वालियर, दतिया और नौगांव में न्यूनतम तापमान लगभग 4°C तक गिर गया था। वहीं, जनवरी 2023 में गुना में यह 5.6°C तक गिरा था। शोध रिपोर्टों के अनुसार, 2017 से 2020 के बीच ठंडी लहर के दिनों में लगभग 2.7 गुना वृद्धि हुई है, जो इस क्षेत्र में शीत लहर की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।
देश में सबसे ठंडे मैदानी शहरों में तापमानराजगढ़ मध्य प्रदेश 7.0°
इंदौर मध्य प्रदेश 7.0°
सीकर राजस्थान 7.0°
हिसार हरियाणा 7.5°
नागौर राजस्थान 8.0°
भोपाल मध्य प्रदेश 8.0°
अजमेर राजस्थान 8.1°
भटिंडा पंजाब 8.4°
लूनकरणसर, राजस्थान 8.5°
अलवर राजस्थान 9.0°
नारनौल हरियाणा 9.2°
जबलपुर मध्य प्रदेश 9.8°
फीरोजपुर पंजाब 9.8°
रीवा मध्य प्रदेश 9.9°
वनस्थली राजस्थान 9.9°
कानपुर उत्तर प्रदेश 10.0°
बरेली उत्तर प्रदेश 12.4°
झांसी उत्तर प्रदेश 12.5°
शीत लहर की तीव्रता और प्रमुख प्रभावित क्षेत्र- रविवार को देश के कई मैदानी शहरों में तापमान सामान्य से 2°C से 6°C नीचे रिकॉर्ड हुआ, जो कड़ी शीतलहर का संकेत है।
- मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा: राजगढ़ और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.0°C दर्ज किया गया, जिसने रात में शीतलहर का कारण बना। भोपाल में पारा 8.0°C रहा।
- राजस्थान में गिरावट: सीकर (7.0°C), नागौर (8.0°C), और अजमेर (8.1°C) जैसे स्थानों पर तापमान काफी नीचे रहा।
- हरियाणा-पंजाब: हरियाणा के हिसार (7.5°C) और नारनौल (9.2°C) में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4°C या उससे अधिक गिरा। पंजाब के भटिंडा (8.4°C) और फीरोजपुर (9.8°C) में भी तेज ठंड महसूस की गई।
- उत्तर प्रदेश: कानपुर (10.0°C) और बरेली (12.4°C) समेत कुछ इलाकों में मौसम सामान्य से ठंडा बना हुआ है।

You may also like

फाइटर पायलटों का रक्षा कवच बना रहा चीन, अब सुपरसोनिक स्पीड पर भी खतरा नहीं, इजेक्टेबल कॉकपिट क्या होता है

7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, मैनेजर संग लिव इन रिलेशन, कौन है यूट्यूबर वंशिका, जिसने अपनी मां के साथ की मारपीट?

फाइनल अहमदाबाद, एक सेमीफाइनल मुंबई में... पाकिस्तान टॉप 4 में पहुंचा तो कहां होगा मुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट

एनडीए की होगी प्रचंड जीत, नीतीश कुमार बनेंगे सीएम: कृष्णा हेगड़े

Sexy Bhabhi Video : समुद्र किनारे भाभी ने दिखाई सेक्सी अदाएं, पतली कमर देख मचल उठा फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो