Next Story
Newszop

आज का धनु राशिफल, 6 जुलाई 2025 : जल्दबाजी में हो सकता है नुकसान, लेनदेन में बरतें सावधानी

Send Push
Sagittarius Horoscope Today, 6 July 2025 : धनु राशि के जातकों को कारोबार में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लेन-देन में दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में बकाया राशि की वसूली मुश्किल होगी। नए व्यावसायिक फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है। पारिवारिक जीवन में आध्यात्मिक माहौल रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।



आज धनु राशि का करियर राशिफल : आज धनु राशि के जातकों को कारोबार में आर्थिक दबाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लेन-देन को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। इस वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में बकाया राशि की वसूली कठिन हो सकती है। नए व्यावसायिक फैसले सोच-समझकर लें। निवेश या उधारी से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।



आज धनु राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : धनु राशि वालों के घर में आज आध्यात्मिक माहौल देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा में व्यस्त रह सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी मेल-जोल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है या किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं।



आज धनु राशि की सेहत : आज आंखों में परेशानी हो सकती है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन का अधिक प्रयोग करने से बचें और आंखों को आराम दें।



आज धनु राशि के उपाय : आज तांबे के लोटे से सूर्यदेव को रोली और लाल फूल के साथ अर्घ्य दें। इसके साथ ही ऊं घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

आज का वृश्चिक राशिफल

Loving Newspoint? Download the app now