डालटनगंजः झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों के पैर कट गए और आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तरहसी थाना क्षेत्र के तिरूआ मोड़ पर बारातियों से भरी गाड़ी और डीजे वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्यदरअसल, मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव से एक बारात सतबरवा थाना क्षेत्र में जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की ओर से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर सड़क हादसे के बाद तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
You may also like
'परमाणु खतरे भारत का संकल्प कमजोर नहीं कर पाएंगे', लातविया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मजबूती से रखी अपनी बात
फ्रेंच ओपन: कसाटकिना ने बैडोसा का अभियान लगातार सेटों में तोड़ा
भाजपा सरकार के खिलाफ 'आप' महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
हिसार : 20 हजार सूर्य नमस्कार करके दुनिया के समक्ष चुनौती पेश की संदीप आर्य ने
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत के लड़ाकू विमान गिराए जाने के सवाल पर दिया जवाब