नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। कभी चादर उढ़ाने वाली ठंंड तो कभी बिना पंखे के चैन न लगने देने वाली गर्मी। कुछ ऐसे ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इतना रहेगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 व 30 अक्टूबर को आंशिक बादल रह सकते हैं। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। वहीं शनिवार को शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।
साफ रहेगा आसमान
यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान पहली बार 16 डिग्री पर पहुंचा है। हवा में नमी का स्तर 38 से 94 प्रतिशत तक रहा। अनुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।
इस बार भी न टल जाए कृत्रिम बारिश
29 से 31 अक्टूबर के बीच कृत्रिम बारिश के पहले ट्रायल को करने की बात दिल्ली सरकार कह चुकी है। इस बीच मौसम एक बार फिर दगा देने को हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी। प्रकृतिक बारिश के दौरान कृत्रिम बारिश नहीं करवाई जा सकती। उसके लिए शुष्क मौसम और 40 प्रतिशत प्रकृतिक बादलों की जरूरत होती है। वहीं 29 व 30 अक्टूबर को कम बादल रहेंगे। ऐसे में इस बार भी मामला फंसता दिखाई दे रहा है।

You may also like

Bihar News: शोरूम से दिनदहाड़े लूट ली जाती थी गाड़ियां.. 20 साल में इतना बदला बिहार, CM नीतीश ने दिया जवाब

'ई-कॉमर्स कंपनियों के अनियमित संचालन से स्थानीय व्यापार को खतरा', प्रवीण खंडेलवाल ने वाणिज्य मंत्री को लिखा पत्र

दूध से कई गुना ज्यादा कैल्शियम वाली केल पत्तेदार गोभी है गुणों से भरपूर

पहले काटी हाथ की नस, फिर रेत दिया गला… भाई से निकाह के लिए युवती ने मरवा दिया बॉयफ्रेंड, दरींदगी सुन कांप उठेगी रूह……..

India and China: 1990 में एक ही जगह थे भारत और चीन, फिर ड्रैगन कैसे निकल गया आगे, हर्ष गोयनका ने समझाई पूरी बात