Virgo Horoscope Today, 24 May 2025 : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के मामले में भी भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र पर आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन अपने स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। कोई पुराना दर्द आज आपको दोबारा परेशान कर सकता है। परिवार के मामले में परिजनों से कोई भी बात सोच-समझकर बोलें और मतभेद में पड़ने से बचें। इससे आपकी कोई बात परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का कन्या राशिफल... आज कन्या राशिवालों का करियर राशिफल : व्यापार के मामले में आज आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र पर आपको अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहना होगा। आज वे आपके कुछ कामों का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कन्या राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के मामले में आपको परिजनों से कोई भी बात सोच-समझकर बोलनी होगी और किसी भी मतभेद में पड़ने से भी बचना होगा। वरना आपकी कोई बात परिवार के सदस्यों का दिल दुखा सकती है। ऐसे में अपने मन की बात माता-पिता से कहना ज्यादा बेहतर होगा और साथ ही, अच्छे भाग्य के लिए उनका आशीर्वाद भी जरूर लें। आज कन्या राशिवालों की सेहत का हाल : आपको अपनी सेहत पर आज खास ध्यान देना होगा। कोई पुराना दर्द आपको दोबारा परेशान कर सकता है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आज कन्या राशिवालों के लिए उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
You may also like
भारत में फिर कोरोना का खतरा! दिल्ली में 3 साल बाद लौटे मामले, सरकार अलर्ट, अस्पतालों को सख्त निर्देश
ट्रंप ने यूएस स्टील और जापान की निप्पॉन के बीच साझेदारी की घोषणा की
कॉर्निया: शरीर का वह अंग जहां रक्त नहीं पहुंचता
लौट रही है दिलों की धड़कन Yamaha RX 100! नए अवतार में कितना होगा दम, क्या होगी कीमत? जानें सब कुछ
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण स्कूल-कॉलेज बंद, सुप्रीम कोर्ट का आदेश