Next Story
Newszop

40 में दिखेंगी 20 बरस जैसी, मेकअप नहीं देसी नुस्खा आएगा काम, एलोवेरा में मिलाएं 2 चीजें

Send Push
उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जैसे-जैसे इंसान बढ़ता है, उसके चेहरे और शरीर पर उम्र बढ़ने से जुड़े कई निशान नजर आने लगते हैं। मगर ये शायद एक इकलौती ऐसी नेचुरल प्रोग्रेस है, जो महिलाएं हो या पुरुष किसी को भी कुछ खास पसंद नहीं आती है। इसके पीछे की वजह यही है कि लोग बुजुर्ग नहीं होना चाहते हैं। उन्हें बुढ़ापे के साथ आने वाली परेशानियों का सामना करने का कोई मन नहीं है, लेकिन मजबूरी में करना पड़ता है।
बढ़ती उम्र के निशानों या परेशानियों की बात हो रही है, तो हम आपको बता दें कि आपकी सेहत पर भी इसका असर थोड़ा देर पता चलता है। मगर आपकी त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियां थुलथुलापन पहले ही चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को आपकी बढ़ती उम्र के बारे में बता देता है। अगर आप भी झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स और फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपकी परेशानी का बेहतरीन इलाज हो सकता है।
नेचुरल नुस्खों में करें भरोसा image

जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको किसी महंगे प्रोडक्ट या किसी एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट के बारे में नहीं बताएंगे। यहां हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताएंगे। इस नुस्खे की जानकारी मशहूर कंटेंट क्रिएटर दशमेश राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए दी है।

उन्होंने अपनी वीडियो में कहा है कि उनके बताए नुस्खे को इस्तेमाल करके आप 40 की उम्र में भी 20 साल वाली त्वचा पा सकते हैं। आइए इस किफायती नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।


नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री image

इस नुस्खे में किचन में पड़ी बहुत ही बेसिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए आपको किसी तरह के महंगे प्रोडक्ट्स या क्रीमों का इस्तेमाल नहीं करना है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं:

  • एलोवेरा जेल
  • चावल का आटा
  • बीटरूट का रस

(नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)




नुस्खा बनाने की विधि image

इस एंटी एजिंग नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल का आटा लेना है। अब इस आटे में एलोवेरा जेल और चुकंदर का रस मिला लेना है। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए सेट होने दें। इसके बाद आप इस लेप को अपने चेहरे पर लगा पाएंगे।



नुस्खे को इस्तेमाल कैसे करें? image

आपको इस लेप को चेहरे पर लगाने से पहले अपना मुंह धो लेना है। इसके बाद चेहरे को साफ करें और अच्छी तरह से लेप लगा लें। अब आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है कि लेप लगाने के बाद आपको किसी ठंडी जगह पर बैठना है। दूसरी बात ये है कि इस लेप को हटाने के बाद आप कुछ देर के लिए धूल-मिट्टी वाली जगह से दूर रहें। इसके बाद ही आपकी त्वचा में टाइटनेस और निखार आएगा। आइए अब इस्तेमाल हुई सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।


एलोवेरा के फायदे image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं, दाग-धब्बे हल्के करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल चेहरे पर ठंडक देता है, सनबर्न और पिंपल्स जैसी समस्याओं से भी बचाता है।


बढ़ती उम्र के निशान कैसे छिपाएं?​


चावल के आटे के फायदे image

चावल के आटे के कई फायदे हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ये ऑयली और मुंहासों वाली त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे त्वचा साफ होती है, रंगत में सुधार होता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद मिलती है।




चुकंदर के रस के फायदे image

चुकंदर का रस त्वचा के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं। ये त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। साथ ही, इससे स्किन पर एक नेचुरल गुलाबी रंग आता है।





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now