अगली ख़बर
Newszop

यूपी-उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ताओं की सूची जारी की, लिस्ट में 32 सपा प्रवक्ता, जानिए कौन किस जिले में

Send Push
सुनील मिश्रा, बदायूं: समाजवादी पार्टी ने शनिवार को देश के विभिन्न न्यूज चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है, जिसमें बदायूं जनपद के बिसौली नगर निवासी डॉ. राकेश प्रजापति को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इसके बाद उनके उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें शुभकामनाएं और बनाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बदायूं के बिसौली नगर निवासी डॉ. राकेश प्रजापति बदायूं जिले के इकलौते किसी पार्टी से पहले प्रवक्ता बनाए गए हैं, जोकि बड़े राजनीतिक दल द्वारा उनका चयन किया गया है। राकेश प्रजापति पहले से ही समाजवादी पार्टी की पीडीए विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बेरोजगारों आदि की आवाज प्रमुखता से उठाने का दावा करते आए हैं। राकेश प्रजापति वर्तमान में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और प्रजापति समाज के राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

इसी क्रम में सपा का पक्ष रखने के लिए विभिन्न मीडिया न्यूज पर अब्दुल हफीज गांधी कासगंज, अंकित परिहार उन्नाव, अभिषेक बाजपेई लखनऊ, अजीत यादव इलाहाबाद, अशोक यादव आजमगढ़, अशोक तिवारी बलरामपुर, अतुल यादव ऋषिकेश, अजीज खान बलरामपुर, चंचल कुमार आजमगढ़, राकेश प्रजापति बदायूं समय कुल 32 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है।









न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें