नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे यमुना का वॉटर लेवल घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। पुराने लोहे के पुल पर रविवार रात 10 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 205.32 मीटर रेकॉर्ड किया गया, जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना नदी अब खतरे के निशान से नीचे है। यमुना के पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
बता दें कि 6 दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। 1 सितंबर को यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा था। इससे पहले रविवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना में हर घंटे 42-54 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। दूसरी तरफ ओखला बैराज से हर घंटे डबल से भी ज्यादा पानी रिलीज किया गया।
निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरूयमुना में पानी का लेवल कम होते ही रविवार सुबह से निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि निगम बोध घाट को रविवार सुबह से दाह संस्कार के लिए खोल दिया गया। सुबह 7 बजे से शाम तक 12-15 शवों का दाह संस्कार किया जा चुका था। निगम बोध घाट का संचालन करने वाली संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि घाट में हर तरफ कीचड़ जमा है। उसे वर्करों के जरिए साफ कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी जब खतरे के निशान से दो मीटर से अधिक ऊपर बह रही थी तो कई इलाकों में पानी घुस गया था। उन सभी इलाकों में स्थिति अब सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि मॉनिस्टरी मार्केट, उसके सामने स्थित सिविल लाइन का इलाका और यमुना बाजार से भी काफी हद तक पानी निकल चुका है।

You may also like
धनु राशि 10 सितंबर: निवेश से कमाएं मुनाफा, लेकिन परिवार में छिपा है ये राज!
मकर राशि वाले हो जाएं तैयार! 10 सितंबर को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, जानें क्या
अमेरिका में एक महिला की अनोखी कहानी: 13 बच्चों की मां बनने जा रही है
ईडी की मप्र में बड़ी कार्रवाई, इंदौर के ट्रेडिंग कारोबारी की 58.13 करोड़ की संपत्ति की जब्त
एक्टर एजाज खान के खिलाफ इंदौर में एफआईआर, गैंगस्टर की मौत के बाद बनाई थी भड़काऊ रील